प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में एक बस को उड़ा दिया। बचेली इलाके में यह ब्लास्ट आईईडी से किया गया। हमले में सीआईएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और तीन नागरिकों की मौत हो गई।
एंटी नक्सल आॅपरेशन के स्पेशल डीजी डीएम अवस्थी ने बताया, सीआईएसएफ के जवान मिनी बस से बचेली खरीदारी करने गए थे। लौटते वक्त बस में कुछ नागरिक भी बैठ गए। पहाड़ी मोड़ पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल डी मुखोपाध्याय शहीद हो गए और चालक रमेश पाटकर, हेल्पर रोशन लाल साहू, ट्रक ड्राइवर सुशील बंजारे व उसके हेल्पर जोहन की भी जान चली गई। दो जवानों पठाए सतीश और विशाल सुरेश गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों को आंकड़ा बढ़ सकता है। सीअाईएसएफ के जवान 502 बटालियन कोलकाता से चुनाव ड्यूटी में आए थे। मिनी बस चुनाव ड्यूटी में लगी हुई थी और इसमें 9 लोग सवार थे।
पिछले महीने भी दंतेवाड़ा में हुआ था हमला
पिछले महीने 30 अक्टूबर को दंतेवाड़ा के नीलावाया में खुलने वाले मतदान केंद्र की ओर जा रही पुलिस पार्टी पर घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इसमें डीआरजी के एसआई रूद्रप्रताप सिंह, सहायक आरक्षक मंगलू मंडावी और दूरदर्शन न्यूज के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की मौत हो गई थी।
इसी हफ्ते नक्सली कमांडर मारा गया
ओडिशा बॉर्डर पर सोमवार को मुठभेड़ में जवानों ने नक्सली नेता समेत 5 साथियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों में कालीमेला दलम का मुखिया रणदेब भी शामिल था।
जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 151 रन से हरा दिया। इसके साथ ही जिम्बाब्वे की टीम ने पांच साल में पहली बार टेस्ट जीत लिया। पिछली बार 2013 में जिम्बाब्वे ने हरारे में पाकिस्तान को हराया था। यह उसकी विदेशी जमीन पर 17 सालों में पहली टेस्ट जीत भी है। पिछली बार 2001 में चटगांव में उसने बांग्लादेश को हराया था।
जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 282 और दूसरी पारी में 181 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 143 और दूसरी में 169 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे से मिले 321 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 36.1 ओवर में 169 रन पर ही सिमट गई। लेग स्पिनर मावूता ने 21 रन पर चार और ऑफ स्पिनर सिकंदर रजा ने 41 रन देकर तीन विकेट लिए।
बांग्लादेश के तजमुल इस्लाम ने मैच में 11 विकेट लिए
मैच में सर्वोच्च स्कोर जिम्बाब्वे की ओर से सीन विलियम्स ने बनाए। उन्होंने पहली पारी में 88 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश के लिए इमरूल कायेस ने दूसरी पारी में 43 रन बनाए। मैच बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा तजमुल इस्लाम ने दोनों पारी को मिलाकर 11 विकेट लिए। वहीं, जिम्बाब्वे के लिए दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट सिकंदर रजा ने छह विकेट लिए।

Comments
Post a Comment